कर्ज में डूबे किसान ने की खुदकुशी
बलांगीर/संबलपुर . संबलपुरजिला चारमाल थाना बंशाजाल पंचायत सरपाल गांव के किसान भोलानाथ प्रधान ने कीटनाशक पीकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि बार-बार फसल हानि एवं भारी कर्जा होने के कारण तनाव में आकर भोलानाथ ने खुदकुशी की है। खेतीबाड़ी करने के लिए भोलानाथ ने कर्जा ले रखा था, किंतु बार बार फसल नष्ट होने के कारण वह कर्जा नहीं चुका पा रहा था। आखिरकार तनाव में आकर गत 8 सितंबर को भोलानाथ ने कीटनाशक पी लिया। घरवालों ने तुरंत उसे रेढ़ाखोल अस्पताल पहुंचाया। हालत बिगडऩे पर उसे बुर्ला अस्पताल स्थानांतरित किया गया, किंतु 10 सितंबर को चिकित्साधीन अवस्था में भोलानाथ की मौत हो गई।