पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रताड़ना का केस दर्ज कराया

प्रताड़ना का केस दर्ज कराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नुआपाड़ा . जिलेके कोमना थानांतर्गत नुआगांव में दहेज के लिए एक नव विवाहिता को ससुराल में प्रताड़ित करने का आरोप कोमना थाना में दर्ज शिकायत में लगाया गया है। कोमना थाना प्रभारी मलय नायक ने बताया कि नुआगांव के दयाशंकर दास की शादी 31 जनवरी 2013 को बलांगीर जिले के बादीमुंडा गांव की कल्याणी दास से हुई थी। छह माह वो गर्भवती हो गई और अपने मायके में उसने एक कन्या को जन्म दिया था।अब कोमना थाने में कल्याणी को प्रताड़ित करने तथा फोन में धमकी-चमकी देने का आरोप उसके पति समेत सास-ससुर ननद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद पता चलेगा की आरोप सही या नहीं। उसके बाद कोई कार्रवाई की जाएगी।