पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य सेवा में सुधार की मांग पर पाटनागढ़ बंद

स्वास्थ्य सेवा में सुधार की मांग पर पाटनागढ़ बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाटनागढ़उपखंड की बदहाल स्वास्थ्य सेवा में सुधार करने की मांग पाटनागढ़ पत्रकार संघ ने 18 एवं 19 सितंबर को पाटनागढ़ बंद आंदोलन का आह्वान किया है। इसके तहत गुरुवार सुबह से ही पाटनागढ़ उपखंड के विभिन्न अंचल में सरकारी गैरसरकारी अनुष्ठान, दफ्तर, पेट्रोल पंप, स्कूल-कॉलेज एवं दुकान-बाजार आदि बंद रहने सहित गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही।

इस आंदोलन को उपखंड के सेवानिवृत कर्मचारी संघ, किसान, आदिवासी संघ, रिक्शा चालक, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट, महालक्ष्मी पूजा कमेटी, ड्राइवर संघ, सब्जी विक्रेता संघ, विभिन्न राजनैतिक दल के नेता कार्यकर्ताओं सहित 30 से अधिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। गौरतलब है कि पाटनागढ़ उपखंड में स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह बदहाल है। उपखंड में स्थित विभिन्न अस्पताल में डॉक्टर एवं अन्य कर्मचारियों की कमी है। इसके चलते लोग बेहतर स्वास्थ्य सेवा से वंचित हो रहे हैं। पत्रकारों ने अखबारों के माध्यम से कई बार इस समस्या को उजागर किया है, किंतु प्रशासन ने इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पाटनागढ़ उपखंड पत्रकार ने संघ धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लेकर विगत 8 सितंबर से पाटनागढ़ अस्पताल का सामने धरना देना शुरू किया। उपखंड के विभिन्न संगठनों ने इस धरना में शामिल होकर अपना समर्थन दिया। इसके बावजूद स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। आखिरकार पत्रकार संघ ने 18 एवं 19 सितंबर को दो दिन तक पाटनागढ़ बंद आंदोलन का आह्वान किया।

इस आंदोलन को विभिन्न संगठन सहित पाटनागढ़ की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।