पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रा की लाश मिली, हत्या का संदेह

छात्रा की लाश मिली, हत्या का संदेह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलांगीर/संबलपुर | संबलपुरजिला के जमनकिरा ब्लॉक गौड़पाली पुलिस चौकी अंतर्गत कुलुंडी आदिवासीपड़ा की निवासी विजया छतर (12) की लाश गांव के तालाब से मिली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अपहरण करने के बाद उसकी हत्या की गई है। गत रविवार शाम को कुलुंडी आदिवासीपड़ा निवासी महादेव छतर की बेटी विजया अपने पड़ोसी के घर में टीवी देख रही थी, किंतु बिजली चली जाने से वह उनके घर से चली गई। उसके बाद से विजया लापता हो गई। काफी तलाश के बावजूद विजया का पता चलने पर गौड़पाली पुलिस चौकी में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। इस घटना के चार दिन बाद विजया की लाश मिली है। घटना की खबर पाकर जमनकिरा थाना एवं गौड़पाली पुलिस चौकी के अधिकारी सहित साइंटिफिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि विजया की हत्या की गई है।