पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वविद्यालय परिसर में चली गोली, एक घायल

विश्वविद्यालय परिसर में चली गोली, एक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलांगीर/संबलपुर. शनिवारसुबह संबलपुर जिला स्थित संबलपुर विश्वविद्यालय परिसर में फायरिंग हुई है। इस घटना में एक युवक घायल हुई है। युवक का नाम सुरेन्द्र विश्वाल है। हालत गंभीर होने से उसे बुर्ला वीर सुरेन्द्र साय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। विश्वद्यिालय आउटपोस्ट के पास रहने वाला संग्राम स्वाई एवं गांधीपड़ा निवासी सुरेन्द्र विश्वाल के बीच पूर्व शत्रुता थी। सुबह संबलपुर विश्वविद्यालय परिसर में दोनों का आमना-सामना हो गया। इसके बाद किसी बात को लेकर उनके बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। संग्राम ने अचानक रिवाल्वर निकाल कर सुरेन्द्र पर फायरिंग कर दी। एक गोली सुरेन्द्र के सिर को छूती हुई निकल गई, जबकि दूसरी गोली उसके पेट में लगी। घटना की खबर पाकर स्थानीय पुलिस तुरंत मौका-ए-वारदात पर पहुंची एवं घायल सुरेन्द्र को अस्पताल पहुंचाया। ऑपरेशन कर सुरेन्द्र के पेट से गोली निकाल ली गई है, किंतु अभी भी उसकी हालत गंभीर है। इस घटना को लेकर बुर्ला पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। आरोपी संग्राम फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है, जल्द ही वह कानून की गिरफ्त में होगा।