पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य सेवा पर जिलाधीश से चर्चा

स्वास्थ्य सेवा पर जिलाधीश से चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलांगीर|विभिन्न संगठनके प्रतिनिधियों ने जिलाधीश से मुलाकात कर पाटनागढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की कमी एवं अन्य समस्याओं को दूर करने की मांग की है। श्रमिक नेता ललित कुमार नायक के नेतृत्व में एक्शन कमेटी के अध्यक्ष गोपालजी पाणिग्राही, गिरिश सिंहदेव, चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष त्रिपुरारी पाणिग्राही, जिला लेखक परिषद के अध्यक्ष शशीभूषण पुरोहित, अधिवक्ता भवानी शतपथी, पद्मचरण आचार्य, सुदर्शन मिश्र ने जिलाधीश डॉ. एम.मुथुकुमार से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की।



उक्त प्रतिनिधि दल ने पाटनागढ़ उपखंड की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर जिलाधीश का ध्यान आकर्षण किया एवं जल्द से जल्द उचित कदम उठाने का अनुरोध किया है।