हमला, लूट मामले में 3 बंदी
बलांगीर. बलांगीरजिला खप्राखोल ब्लॉक पड़ियाबाहाल पंचायत ईओ पर जानलेवा हमला एवं लूट घटना में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों का नाम बुड़ेन थाना दहिता गांव का पुरन्दर तांडी (25), सैंतला थाना चितामरा गांव का प्रमोद सेलमा (21) एवं पड़ियाबाहाल गांव का विनोद बाग (25) है। गौरतलब है कि गत 15 तारीख को बांजीपाली-पड़ियाबाहाल रास्ते पर आरोपियों ने ईओ निराकर भोई पर हमला किया एवं उनके रुपए लूट लिए। इस घटना को लेकर खप्राखोल थाना में प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले की जांच कर पुलिस ने पहले पुरन्दर तांडी को गिरफ्तार किया। इसके बाद बोड़ेन पुलिस की सहायता से प्रमोद सेलमा को गिरफ्तार कर उसके पास से लूट का सामान बरामद किया गया है। इसी प्रकार इस वारदात को मास्टर माइंड विनोद बाग को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।