पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटबॉल लीग में इलेवन स्टार विजेता

फुटबॉल लीग में इलेवन स्टार विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलांगीर. बलांगीरजिला क्रीड़ा संसद की ओर से 2 सितंबर से आयोजित बलांगीर सीनियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन किया गया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में होमगार्ड स्पोर्टिंग टीम को परास्त कर इलेवन स्टार टीम ने चैंपियन का खिताब जीत लिया। अब्दुल मुजीब ने फाइनल मैच का संचालन किया तथा लाईन में शरत नंद एवं गिरिधारी ने सहयोग किया। सुनील विश्वाल ने चौथे रेफरी का दायित्व संभाला। क्रीड़ा संसद के कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकर मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि एडीएम अशोक नायक ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट आयोजन के लिए साइट स्पोर्टस एवं 16 रैफरियों को मानपत्र प्रदान किया गया।



इस अवसर पर क्रीड़ा संसद के उपाध्यक्ष कृष्णचंद्र मिश्र, प्रह्लाद शतपथी मंचासीन थे। वरिष्ठ सदस्य शांतनु साहू, रमेश पुरोहित, मधुसूदन बाबू, शत्रुघ्न सिंह, सच्चिदानंद मिश्र, डॉ. सिद्धेश्वर मिश्र, गोविंद त्रिपाठी, भावग्राही रथ, पद्मचरण आचार्य, कपिलेश्वर पाणिग्राही, डीएसओ अजय पटनायक, विभूति पंडा, निशारकांत नाग, चेतनानंद पंडा, श्रीकांत राउत आदि ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाया था। अंत में फुटबॉल सचिव प्रफुल्ल बेहेरा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।