25 साल बाद खुला अलेख महिमा मंदिर
बलांगीर/संबलपुर | स्थानीयलोगों के अथक प्रयास के बाद गुरुवार को संबलपुर शहर के कमलीबजार स्थित अलेख महिमा मंदिर को खोल दिया गया है। यह पुरातन मंदिर किसी कारण से पिछले 25 साल से बंद पड़ा था। कई लोगों के प्रयास के बावजूद यह मंदिर खोला जा रहा था। आखिरकार स्थानीय लोगों ने एवं माँ मनसी मंदिर कमेटी के प्रयास स्वरूप आज यह मंदिर खुल पाया है। जिससे स्थानीय लोगों एवं भक्तों में खुशी है।