पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक और छात्रा का अश्लील एमएमएस

एक और छात्रा का अश्लील एमएमएस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलांगीर/संबलपुर | संबलपुरशहर की एक कॉलेज छात्रा का अश्लील एमएमएस सामने आया है। यह संबलपुर जिला में चर्चा का विषय बना हुआ है। 59 सेकेंड वाली यह एमएमएस किसी खाली क्लासरूम अथवा कमरे में रिकार्ड किया गया है। इस मामले को लेकर पीड़िता अथवा उसके परिवारवालों की ओर से थाने में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जागरूक नागरिकों ने इस घटना पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए एमएमएस बनाने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की है। ज्ञात हो कि करीब दो महीने पहले संबलपुर में एक कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म एवं अश्लील एमएमएस बनाने का मामला सामने आया था। इस मामले की जांच कर पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। जबकि कुछ दिन पहले एक और छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया था। आये दिन छात्राओं का अश्लील एमएमएस बाजार में आने के कारण लोगों में आक्रोश है।