मानव अधिकार दिवस मनाया
बलांगीर | खप्राखोलब्लॉक मालपड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को पश्चिम ओड़िशा दलित अधिकार मंच एवं स्थानीय डाइज युवा अनुष्ठान ने विश्व मानव अधिकार दिवस मनाया। गजमणि बाग की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता करुआझर विद्यालय के सहायक शिक्षक मुकेश सुना, मानव अधिकार कर्मी कपिल सुना ने सभा को संबोधित करते हुए मानव अधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रम आयोजन में डाइज युवा अनुष्ठान के अध्यक्ष गुप्तेश्वर धरुआ, वृंदावन धरूआ, कुबोर षांढ़, बसंत केतकी, सुभद्रा सुना, राजलक्ष्मी बाग एवं बबी माझी आदि ने सहयोग किया। धरम सिंह ने सभा का संचालन किया एवं अंत में तंत्र धरुआ ने धन्यवाद ज्ञापन किया।