पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खान अधिकारी के घर पर विजिलेंस का छापा

खान अधिकारी के घर पर विजिलेंस का छापा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलांगीर/संबलपुर|गुरुवार कीदोपहर को वरिष्ठ खान अधिकारी बिंबाधर सेठी के संबलपुर स्थित सरकारी मकान सहित 4 अन्य जगहों पर विजिलेंस ने छापा मारा। खोर्द्धा से आई टीम ने स्थानीय विजिलेंस विभाग कर्मचारियों की सहायता से स्थानीय कमिश्नर कॉलोनी स्थित ई/2 मकान पर छापामारा। इस दौरान वहां से 13 तोला सोना, 4 पासबुक सहित नगद 47 हजार रुपये मिले। गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति होने के मामले में विजिलेंस ने सेठी के संबलपुर स्थित सरकारी मकान, उनके खोर्द्धा जिला जटली थाना अंतर्गत पदमपुर में स्थित मकान एवं पुरी जिला के पैतृक गांव वीरभद्रपुर सहित 4 जगहों पर एक साथ छापा मारा।

बलांगीर/संबलपुर. दस्तावेजों की जांच करते विजिलेंस अधिकारी।