पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेंजर के घर विजिलेंस टीम ने मारा छापा

रेंजर के घर विजिलेंस टीम ने मारा छापा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयसे अधिक संपत्ति रखने के मामले में विजिलेंस ने टिटिलागढ़ वन विभाग के रेंजर सुभाष चंद्र महापात्र के बलांगीर, सालेपाली, टिटिलागढ़ एवं कालसाएपाली में स्थित घर पर एक साथ छापा मारा और विभिन्न दस्तावेज, बैंक एकाउंट एवं नगद लाखों रुपए जब्त किए हैं।

गुरुवार को बलांगीर विजिलेंस डीएसपी अभिराम कर के नेतृत्व में विजिलेंस की तीन टीम टिटिलागढ़ पहुंची। इनमें से एक टीम ने रेंजर महापात्र के सरकार मकान पर छापामारा तथा अन्य दोनों टीमों ने स्वाधीनपड़ा स्थित शिवानंद दीक्षित (उनके रिश्तेदार) एवं फारेस्ट गार्ड सुरेन्द्र महारणा के हाटपदापड़ा स्थित मकान पर छापामारा। दीक्षित एवं उनके सहकर्मी महारणा के घर से विशेष कुछ बरामद नहीं हुआ है, जबकि रेंजर महापात्र के घर से नगद 3 लाख 39 हजार 257 रुपये, 3 सौ ग्राम सोना, 8 सौ ग्राम चांदी, करीब 8 लाख 20 हजार रुपये का फिक्स डिपाजिट के दस्तावेज जब्त किए गए। इसके अलावा बलांगीर उत्कल ग्रामीण बैंक में मौजूद महापात्र के लॉकर एवं उनके बैंक एकाउंट को फ्रीज करने का निर्देश दिया गया है।

विजिलेंस की अन्य एक टीम ने महापात्र के दफ्तर, सालेपाली स्थित मकान एवं कालसाएपाली स्थित घर पर भी छापामारा। महापात्र के बीडीसीसी बैंक में 30 लाख रुपये की जमा राशि एवं लॉकर होने की जानकारी मिली है। इस छापामारी में विजिलेंस डीएसपी अभिराम कर सहित संबलपुर डीएसपी रविन्द्र कुमार प्रधान, बरगढ़ डीएसपी लक्ष्मी नारायण पंडा, झारसुगुड़ा इंस्पेक्टर सुधांशु शेख पुजारी, सोनपुर इंस्पेक्टर रमाकांत साए, राउरकेला इंस्पेक्टर भास्कर चंद्र पृष्टि, संबलपुर इंस्पेक्टर अभय प्रधान एवं बलांगीर एएसआई भोजराम दास आदि शामिल थे।