पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हीराकुद बांध की सुरक्षा के लिए दो वाॅच टावर

हीराकुद बांध की सुरक्षा के लिए दो वाॅच टावर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|बलांगीर/संबलपुर

हीराकुदबांध पर आतंकवादी हमले का खतरा होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने का फैसला किया गया है। इसके तहत बांध के दोनों छोर पर दो वाच टावर होंगे तथा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

इस सिलसिले में उत्तरांचल डीआईजी प्रतीक महांति की अध्यक्षता में संबलपुर जिला के बुरला जल संसाधन विभाग कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक कर बांध के सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस बैठक में बांध के दोनों छोर पर वॉच टावर निर्माण, बांध के संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में हीराकुद बांध के मुख्ययंत्री विश्वजीत महांति, संबलपुर एसपी अखिलेश्वर सिंह, बरगढ़ एसपी उमाशंकर दास, हीराकुद एसडीपीओ अवकाश राउतराय समेत हीराकुद एवं बुरला के आईआईसी मौजूद थे।

इसके लिए जल संसाधन विभाग को विशेष अनुदान दिया जाएगा। कौन-कौन सी जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा इसकी रिपोर्ट जिला पुलिस देगी। इसके अलावा आगामी दिनों में लेफ्ट एवं राइट डाइक को सुरक्षा जोन में लाया जाएगा या नहीं इस पर फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले महीने ओडिशा में आतंकवादी हमले की सूचना मिलने के बाद प्रदेश के सभी संवेदनशील स्थान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। इसके तहत गत 24 जनवरी से हीराकुद बांध की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। पहली बार हीराकुद बांध की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ जवान तैनात किए गए हैं।

बलांगीर/संबलपुर. देश की प्रमुख नदी बांध परियोजना हीराकुंड की सुरक्षा के लिए सजग हुआ प्रशासन। (फाइलफोटो)