पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामान्य ज्ञान में श्वेता प्रथम

सामान्य ज्ञान में श्वेता प्रथम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईस्कूल स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में श्वेता रानी त्रिपाठी प्रथम रहीं। दूसरे तीसरे स्थान पर प्रकाश साहू डुंगरीपाली हाईस्कूल, अनिल साहू नअगां रहें। सामान्य प्रतियोगिता का आयोजन गत दिवस सदेईपाली पल्लिश्री विहार स्थित सुश्री आईटीसी ने किया था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीकर मिश्र ने स्पर्धा का उदघाटन किया। संतोष ब्रह्मा की अध्यक्षता में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रधान शिक्षक दिलीप पटेल, वृंदावन महाकूर, शशीभूषण साहू, मुस्तफा अली एवं मनेकर माझी सम्मानित अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम आयोजन में मुकेश नायक, विकास बाग, दिनेश सुना, रजत त्रिपाठी, सशाक्त पटेल, जगदीश थनापति, निशारकांत नाग, आशीष मिश्र आदि ने सहयोग किया। सभा का संचालन हरिशंकर साए ने, धन्यवाद ज्ञापन अमित मिश्र ने किया।