पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों को नहीं मिला मनरेगा का लाभ

लोगों को नहीं मिला मनरेगा का लाभ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुवनेश्वर | अंचलमें मनरेगा योजना का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाने में प्रशासन विफल रहा है। पंचायती राज मंत्री अरुण साहू के विधानसभा में बताए गए आंकड़ों के मुताबिक कालाहांडी, नुआपाड़ा, बलांगीर, सोनपुर, कोरापुट, मल्कानगिरी, नवरंगपुर रायगड़ा जिले में बीते सात सालों में एक परिवार को औसत 37 से 53 दिन ही काम दिया जा सका है। इन नौ जिलों में प्रति वर्ष जितने लोगों का पंजीयन हो रहा है, उसके अनुसार जिला प्रशासन काम देने में विफल रहा है। इन 9 जिलों में मनरेगा के लिए आबंटित राशि समय पर खर्च भी नहीं हो पा रही है। इस हिसाब से तो लोगों को काम मिल रहा है और ही योजना का पैसा खर्च हो रहा है। ऐसा क्यों हो रहा हे इसका मंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया।