पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरीबों का विकास करने प्रदेश सरकार हमेशा प्रयत्नशील: पटनायक

गरीबों का विकास करने प्रदेश सरकार हमेशा प्रयत्नशील: पटनायक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|बलांगीर/संबलपुर

गरीबजनता एवं किसानों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए बीजद सरकार हमेशा से प्रय|शील है। किसानों के हित के लिए बीजद सरकार ने कई योजनाएं बनाई एवं उसका लाभ लोगों तक पहुंचाया।

रविवार दोपहर को संबलपुर जिला के अइंठापाली पीएचडी मैदान में आयोजित \\\"आंचलिक कृषि महोत्सव-2014\\\' के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यह बात कही।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नवीन पटनायक रविवार करीब 12 बजे हैलीकॉप्टर से पडियाबाहाल-लीमडुंगरी हैलीपैड में उतरे। वहां उन्होंने प्रस्तावित संबलपुर टर्मिनल मार्केट कांप्लेक्स का शिलान्यास किया। इसके बाद कृषि एवं बागवानी विभाग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने दोपहर करीब 1 बजे एमसीएल हैलीपैड पर उतरे। सड़क मार्ग से होते हुए पीएचडी मैदान पहुंचे। इस मौके पर नवीन पटनायक ने कृषि महोत्सव का उद्घाटन कर किसानों को कृषि उपकरण प्रदान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री प्रदीप महारथी, रेढ़ाखोल विधायक रोहित पुजारी, संबलपुर विधायिका डॉ. रासेश्वरी पाणिग्राही, मंत्री स्नेहागिनी छूरिया, जिला परिषद अध्यक्ष शौभागिनी नायक सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कृषि महोत्सव में सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक संबलपुर की अधिष्ठात्री देवी मां समलेश्वरी के मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने महाभोग मंडप, यात्री सुविधा एवं सभा केन्द्र भवन का उद्घाटन कर मां के दर्शन किए। वहां से हैलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भुवनेश्वर रवाना हो गए। दूसरी ओर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के संबलपुर दौरा को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था।

बलांगीर/संबलपुर. समारोह में मंचासीन अतिथिगण।