- Hindi News
- ऊंची कूद में सरोज, डिस्कस थ्रो में शुभरानी अव्वल रही
ऊंची कूद में सरोज, डिस्कस थ्रो में शुभरानी अव्वल रही
बलांगीर| जिलाक्रीड़ा संघ की ओर से स्थानीय गांधी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन किया गया। संघ के महासचिव हरिनारायण पुजारी के तत्वावधान में आयोजित समापन समारोह में कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकर मिश्र मुख्य अतिथि, क्रीड़ाविद् केशव मिश्र, संघ के उपाध्यक्ष कृष्णचंद्र मिश्र, प्रहलाद शतपथी, संयुक्त सचिव पद्मचरण आचार्य, कोषाध्यक्ष गोविंद त्रिपाठी, क्रीड़ा सचिव विभूति पंडा, भावग्राही रथ, शांतनु साहू, मणि बरिहा, शत्रुघन सिंह, श्रीकांत पाणिग्राही, सच्चिदानंद मिश्र, सुधीर पंडा, मधुसूदन बाबू, राधाकृष्ण त्रिपाठी अतिथि के तौर पर मंचासीन थे।
इस मौके पर राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने वाली मोनालिसा बिसी एवं सस्मिता रानी मिश्र को सम्मानित किया गया। क्रीड़ा समारोह के द्वितीय दिवस पर बालक विभाग दस हजार मीटर दौड़ में अलेख मल्लिक, लंबी कूद में तहसील बेहेरा, सट्फूट में शुभकांत देव, जेवलीन थ्रो में सुभाष सुना, ट्रिपल जंप में श्रीकांत दास ने प्रथम स्थान हासिल किया। 20 वर्ष से कम बालक विभाग ऊंची कूद में सरोज जाल, 18 वर्ष से कम डिस्कस थ्रो में मुलेश्वर पटेल, 8 सौ मीटर दौड़ में आशीष गड़त्या, 16 वर्ष से कम दो सौ मीटर दौड़ में अनमोल लाक्रो ने प्रथम स्थान हासिल किया। 16 वर्ष से कम बालिका विभाग के डिस्कस थ्रो में शुभरानी माझी, 14 वर्ष से कम ऊंचीकूद में अंकिता पटनायक, 6 सौ मीटर दौड़ में आर्या पटनायक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में सभी सफल प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया।