हादसे में बच्चे की मौत, तीन गंभीर
बलांगीर| पाटनागढ़शहर से पांच किमी दूर बलांगीर-पाटनागढ़ मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई है तथा अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक बच्चे का नाम अर्पन पाणिग्राही है। शुक्रवार को पाटनागढ़ लाइनपड़ा निवासी अलेख रंजन पाणिग्राही (52), प|ी मानसी (48), बेटी अंकिता (22) एवं बेटा अर्पन (13) कार (जेएच 01ए 9022) में बलांगीर में रहने वाले एक रिश्तेदार की शादी में गए थे। शनिवार को घर लौटते समय बलांगीर-पाटनागढ़ मार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे वे सभी जख्मी हो गए। उन्हें पाटनागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण अर्पन, अलेख एवं मानसी को बुर्ला अस्पताल स्थानांतरित किया गया, किंतु चिकित्साधीन अवस्था में बुर्ला अस्पताल में अर्पन की मौत हो गई है। अलेख एवं मानसी बुर्ला अस्पताल में तथा अंकित पाटनागढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया है।