ब्लॉक स्तरीय नुआखाई भेंटघाट आयोजित
बलांगीर|निखिल ओडिशाकैबर्त्त महासभा का पुइंतला ब्लॉक स्तरीय नुआखाई भेंटघाट कार्यक्रम कुरुल माणकेश्वरी मंदिर में आयोजित हुआ। परमानंद सेठ की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में जिला सलाहकार कमेटी अध्यक्ष धर्मानंद सा मुख्य अतिथि, जिला अध्यक्ष कंसारी नायक मुख्यवक्ता तथा जिला उपाध्यक्षा पद्मावती बारिक, नित्यानंद बुडेक, पंचानन सेठ, कुलमणि बेहेरा (पाटनागढ़), सांता बेहेरा, बिमल लोचन दास, तपस्विनी नायक, लक्षपति सेठ, पुरंदर बेहेरा, बासंती महालिंग, प्रमोदिनी पत्रामाली, पुइंतला उपाध्यक्ष व्यासदेव कुंअर, सचिव नीलकंठ भुक्ता, सलाहकार ब्रजसुंदर नायक, परिचालना कमेटी अध्यक्ष ईश्वर पांडे सम्मानित अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। युगलाल भुक्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया।