पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुएं में गिरे हाथी को निकाला गया

कुएं में गिरे हाथी को निकाला गया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलांगीर/संबलपुर| संबलपुर जिला कुचिंडा ब्लॉक पानपाली गांव के पास कुएं में गिरे हाथी का निकाल लिया गया है। कुएं में गिरे हाथी को देखने के बाद ग्रामीणों से इसकी वन विभाग कर्मचारी को दी थी। सूचना पाकर पहुंचा वन विभाग व अग्नि प्रशमन कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन की मदद से करीब तीन घंटों तक खुदाई करने के बाद उक्त हाथी को कुआं से बाहर निकाला। कुआं से निकलने के बाद दंतेल हाथी जेसीबी मशीन के पीछे भागने लगा। इसके बाद हाथी ने वहां मौजूद लोगों को दौड़ाना शुरू कर दिया था। भगदड़ के कारण कारण कई लोग जख्मी हो गए हैं। जबकि हाथी ने कई साइकिल व मोटर साइकिल को पैरों तले रौंद डाला। इसके बाद हाथी ने पास के गांव में घुसकर लोगों का मकान तोड़ दिया है। साथ ही सब्जी खेते को रौंदते हुए जंगल में चला गया था।

खबरें और भी हैं...