पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमामुंडा ने जीता चैंपियन का खिताब

अमामुंडा ने जीता चैंपियन का खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलांगीर. पुइंतलाब्लॉक महिमुंडा युग ज्योति क्लब की ओर से आयोजित सुनी, देवदत्त, शुभांशु एवं अमर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन किया गया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में 3-1 गोल की बढ़त से फटामुंडा टीम को परास्त कर अमामुंडा टीम ने चैंपियन का खिताब जीत लिया। संजीव साहू, रविनारायण तांडी एवं सुशांत तांडी ने टूर्नामेंट का संचालन किया। क्लब के अध्यक्ष निरंजन खर्सेल की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह में समाजसेवी सिद्धार्थ मिश्र मुख्य अतिथि, भालेर सरपंच भागीरथी सेठ, समिति सदस्य मनोरंजन पांडे, महिमुंडा समिति सदस्य राजराज सेठ, पत्रकार ऋतुराज सिंह एवं कुशलेश्वर स्वाईं सम्मानित अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। सचिव सुरेन्द्र सेठ के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट के सफल संचालन में सौभाग्य विश्वाल, गंडाराम सेठ, रघुमणि कटूआल, मनोरंजन विश्वाल, नलिनी गड़तिया, तपन विश्वाल आदि ने सक्रिय सहयोग किया।