क्रीड़ा स्पर्धा में बच्चों ने दिखाए जौहर
बलांगीर जिला क्रीड़ा संघ का वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता स्थानीय गांधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। क्रीड़ा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकर मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित उदघाटन समारोह में बलांगीर नगरपालिका के निर्वाही अधिकारी संतोष बेहेरा मुख्य अतिथि, क्रीड़ा संघ के पूर्व सचिव शत्रुघन सिंह, विक्रमानंद बहिदार एवं केशव मिश्र सम्मानित अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। इनके अलावा अन्य गणमान्य व्यक्तियों में महासचिव हरिनारायण पुजारी, उपाध्यक्ष प्रहलाद शतपथी, सहसचिव पद्मचरण आचार्य, कोषाध्यक्ष गोविंद चंद्र त्रिपाठी एवं क्रीड़ा सचिव विभूति भूषण पंडा मंचासीन थे। ज्योति प्रसाद परिड़ा ने कार्यक्रम का संयोजन किया एवं उपाध्यक्ष कृष्णचंद्र मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में जिला के विभिन्न अंचल से 650 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया है। 100 मीटर दौड़ में बिबस्त कर्मी एवं 4 मीटर दौड़ में बाबूलाल नाग ने प्रथम स्थान हासिल किया। ट्रिपल जंप में श्रीकांत दास, पुटिंग दॉ सट् में शुभकांत दीप, 20 वर्ष से कम बालक विभाग 100 मीटर दौड़ में विश्वरंजन मिश्र, 400 मीटर दौड़ में अंकित हेर्णा, हाई जंप में सरोज जाल, पुटिंग सट् में हरजीत महांति ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 18 वर्ष से कम बालक विभाग 400 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में दिव्यास मुग्री तथा डिस्क्स थ्रो में मुलेश्वर पुटेल ने प्रथम स्थान हासिल किया। 20 वर्ष से कम बालिका विभाग के लंग जंप एवं ट्रिपल जंप में सस्मिता रानी मिश्र, 18 वर्ष से कम बालिका विभाग के 100 मीटर दौड़ में खुदांजलि परी, ट्रिपल थ्रो में शुभश्री गरूड़, 16 वर्ष से कम बालिका विभाग 100 मीटर दौड़ में रश्मि माझी, 1000 मीटर दौड़ में रश्मीता चिन्हारा, पुटिंग सट् में प्रियंका पटनायक, 14 वर्ष से कम बालिका विभाग 100 मीटर दौड़ में अंकित पटनायक, पुटिंग सट् में मनोरमा विश्वकर्मा, ड्राइथोलन में शिवानी बाग ने प्रथम स्थान हासिल किया।