रिश्वत लेते पकड़े गए आरआई
विजिलेंस ने आगलपुर ब्लॉक भरसूजा के आरआई सिद्धेश्वर मेहेर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आगलपुर ब्लॉक आंबझरण के जीत सराफ ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था।
इसलिए जीत के नाम पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का एक मामला दर्ज हुआ था, उन्हें 2 हजार रुपए जुर्माना भरने को कहा गया था, किंतु भरसूजा आरआई सिद्धेश्वर मेहेर ने जीत से पांच हजार रुपए की मांगा की। जीत ने विजिलेंस विभाग से इसकी शिकायत कर दी। इस पर टीम ने आरआई सिद्धेश्वर को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई। विजिलेंस की योजना के तहत शुक्रवार दोपहर को जीत ने आरआई सिद्धेश्वर को रिश्वत के पांच हजार (रसायनिक लेप लगे हुए पांच सौ के 10 नोट) रुपए दिए।
इसके बाद विजिलेंस डीएसपी अभिराम कर, सोनपुर विजिलेंस डीएसपी लक्ष्मण कुमार जाल, बलांगीर इंस्पेक्टर शरत महापात्र, सोनपुर इंस्पेक्टर रमाकांत साए, विष्णुप्रसाद जाल एवं भोजराज दास आदि ने छापामारी कर आरआई को रंगेहाथ पकड़ा एवं उनके पास से रिश्वत के रुपए बरामद किया। इस सिलसिले में विजिलेंस ने मामला दर्ज कर शनिवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा मामले में मांगी थी पांच हजार की रिश्वत, विजिलेंस विभाग की टीम ने आरआई सिद्धेश्वर को रंगेहाथ पकड़ा, रुपए जब्त कर न्याियक हिरासत में भोजा।
कार्रवाई |