- Hindi News
- गंडा समाज की नुआखाई भेंट पर शोभायात्रा निकली
गंडा समाज की नुआखाई भेंट पर शोभायात्रा निकली
बलांगीर|मुरीबाहाल ब्लॉकस्तरीय लखेघर गंडा समाज की ओर से मालिशिरा पंचायत के बिटाबंध साप्ताहिक बाजार प्रांगण में नुआखाई भेंटघाट का आयोजन किया गया।
समाजसेवी अणाकार जगदला की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में रायपुर के केन्द्रीय शुल्क एवं आबकारी अधीक्षक हृषिकेश दीप मुख्य अतिथि, मुरीबाहाल बारहवीं कॉलेज के अध्यक्ष रमेश महानंद मुख्यवक्ता, टिटिलागढ़ ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष भरत तांडी, सेवानिवृत जिला शिक्षाधीश माधव महानंद, खडिय़ाल के पूर्व नगरपाल निमाई चरण तांडी, शिक्षाविद् रसियानंद राय, जीपीईओ अलेख सुना, जिला परिषद सदस्य धनंजय महानंद, कृषि विभाग के पीतांबर बाग, सैंतला जिला परिषद सदस्य सुशील सुना, अध्यक्ष सुशांत महानंद, अध्यापक जितेन्द्रीय सुना, ब्लॉक लखेघर गंडा समाज के अध्यक्ष मोहन दीन, पुलिस अधिकारी महेश्वर दास सुनानी, लक्ष्मीप्रसाद बाग एवं मनोहर बाग बतौर अतिथि मंचासीन थे। कमेटी के महासचिव दीपक रंजन बाग ने सभा का संयोजन किया एवं मधुसूदन महानंद ने अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह के संचालन में उपाध्यक्ष विभीषण महानंद, कोषाध्यक्ष बंशी सुना, सचिव हीराचंद्र नाग, यदुमणी तांडी, नव सुना, भक्तबंधु महानंद, सहदेव सिका, अनंत छुरा, सलाहकार कमेटी सदस्य प्रताप बाग, चउराशी सुना, साबित्री महानंद, चतुर्भुज छुरा, परशु तांडी, मिंटू दीप, यादव दीप, रुद्रधर बाग, हरिदार तांडी, कुलमणि लूहा, युगल किशोर छत्रिया आदि ने सहयोग किया। समारोह के प्रारंभ में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में सोनपुर, छत्तीसगढ़, नुआपड़ा आदि जिला के विभिन्न अंचल से पांच हजार से अधिक गंडा समाज के कार्यकर्त्ता शामिल हुए थे। अंत में तरुण सिंह दीप ने धन्यवाद ज्ञापन किया।