गला काट कर एडीएमओ की हत्या, जांच शुरू
भास्कर न्यूज|बलांगीर/सोनपुर
रविवाररात को सोनपुर जिला के अतिरिक्त जिला चिकित्सा अधिकारी (एडीएमओ) डॉ. दुर्बादल मिश्र की गला काट कर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। सोनपुर पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हत्याकांड का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दिया है। रविवार रात को सिनेमा हॉल के पास पैलेस गार्डन के निकट स्थित घर के पास खून से लतपथ एडीएमओ डॉ. दास की लाश पड़ी हुई थी। घटना की खबर पाकर एसपी सारा शर्मा, एसडीपीओ भवानी उद्गाता, आईआईसी हेमसागर भोई सहित पुलिस के अन्य आला अधिकारी एवं साइंटिफिक टीम ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। प्राथमिक जांच से पता चला है रविवार रात साढ़े 9 बजे डॉ. मिश्र ड्यूटी खत्म कर घर वापस लौट रहे थे। डॉ. दास ने अपने घर के सामने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की एवं घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने डॉ. दास पर हमला कर दिया। इसके बाद किसी धारदार हथियार से गला कटा कर डॉ. दास की हत्या कर दी। घटनास्थल से बंदूक की गोलियां भी बरामद हुई हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि डॉ. दास पर गोलियां भी चली हैं। पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एवं जांच जारी रखा है।
कांटाबांजी| सैतंलाथाना के झनमुंडा ग्राम के उमाशंकर शर्मा का ड्राइवर 50 हजार रुपए लेकर खाद खरीदने टिटिलागढ़ जा रहा था। रास्ते में दो बाइक में सवार चार बदमाशों ने उसकी गाड़ी को रोक कर उससे उक्त राशि लूट ली। बड़माल थाना पुलिस मामला दर्ज कर ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। ड्राइवर लक्ष्मण बुड़ेक का कहना है कि उसके मालिक उमाशंकर ने उसे 50 हजार रुपए टिटिलागढ़ से खाद लाने के लिए दिया था। रुपए लेकर वह महेंद्रा पिकअप ओआर-03 एफ-7685 द्वारा टिटिलागढ़ जा रहा था। रास्ते में दो बाइक में आए चार बदमाशों ने उसका वाहन रोक कर उससे राशि लूट ली। ड्राइवर ने इसकी जानकारी अपने मालिक को दी है।
ड्राइवर से 50 हजार रुपए की लूट
कांटाबांजी|टिटिलागढ़ केलईतरा ग्रामवासियों ने गांव शराब लेकर जाते एक शराब कोचिया को पकड़ा। उसके पास से 200 पाउच शराब मिला। ग्रामीणों ने शराब सहित कोचिया महेंद्र साहू को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस में मामले की जांच के बाद कोर्ट भेजने की तैयारी कर रही है। ग्रामीणों ने अपने ग्राम को शराबमुक्त ग्राम बनाने की निश्चय किया है। इस बीच ग्राम के ही शराब कोचिया मह