बाइक की ठोकर से युवक की मौत
कांटाबांजी| रविवाररात नुआपाड़ा लक्ष्मी पूजा महोत्सव पश्चात विसर्जन कर वापिस आते समय एक बाइक की ठोकर से नुआपाड़ा वासी युवक पूर्ण पराभूए (32) बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे तुरंत शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा उपरांत बलांगीर रिफर कर दिया गया। वहां भी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बुर्ला ले जाया गया। अंततः सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक जब्त कर केस दर्ज कर लिया है।