पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजय बने संबलपुर मंडल रेल प्रबंधक

अजय बने संबलपुर मंडल रेल प्रबंधक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलांगीर/संबलपुर|अजय प्रतापसिंह ने पूर्वतट रेलवे संबलपुर मंडल रेल प्रबंधक का कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने से पहले सिंह दक्षिण पूर्व रेलवे बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक थे। वे 1985 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने उत्तर पूर्व रेलवे लखनऊ और सोनपुर मंडल में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उन्होंने उत्तर पूर्व रेलवे मुख्यालय गोरखपुर के वाणिज्य, परिचालना एवं संरक्षा विभागों में विभिन्न हैसियत से कार्य किया है। सिंह ने उत्तर पूर्व रेलवे लखनऊ मंडल में बतौर अपर मंडल रेल प्रबंधक कार्य किया है। उन्होंने भारतीय यातायात प्रबंधन संस्थान लखनऊ में डीन के रूप में कार्य किया है।