पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालकों ने की शिक्षक की पिटाई, केस दर्ज

पालकों ने की शिक्षक की पिटाई, केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|बलांगीर/संबलपुर

स्कूल की छात्राओं को अश्लील फोटो दिखाने वाले एक शिक्षक की अभिभावकों ने जमकर धुनाई कर दी है। यह घटना संबलपुर जिला धनुपाली थाना अंतर्गत ब्रुक्सहील स्थित एमई स्कूल की है।

इस घटना को लेकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज की गई है। अभिभावकों के शिकायत अनुसार गत 2 दिसंबर को एमई स्कूल के खेल शिक्षक (पीईटी) गोपालकृष्ण बेहेरा ने छठी कक्षा की छात्राओं को अश्लील फोटो दिखाया एवं छात्राओं के संवेदनशील अंगों को स्पर्श किया। उनमें से एक छात्रा ने प्रधानशिक्षयत्री के पास जाकर इसकी जानकारी दी, किंतु स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मामले को दबाने का प्रयास कर उक्त छात्रा को इस बारे में किसी को कुछ भी कहने की हिदायत दी, किंतु छात्रा ने अपने घरवालों को इस बारे में बताया। अगले दिन छात्रा के अभिभावक ने स्कूल पहुंचे थे।

किंतु राज्य स्तरीय अंर्तस्कूल एथलेटिक मिट के चलते उस दिन मध्याह्न में ही छुट्टी दे गई, इसलिए छात्रा के अभिभावकों को छुट्टी खत्म होने के (पांच दिन बाद) बाद स्कूल आने को कहा गया। साथ ही साथ इस बारे में किसी को भी बताने की चेतावनी दी गई, अन्यथा छात्रा को स्कूल से टीसी देने की धमकी दी गई। स्कूल की छुट्टी खत्म होने के बाद 8 दिसंबर सोमवार मध्याह्न में छात्रा के अभिभावक स्कूल पहुंचे एवं हंगामा किया।

घटना की खबर पाकर पुलिस एवं मीडिया कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। अभिभावकों की नाराजगी इतनी ज्यादा थी कि पुलिस एवं मीडिया कर्मियों के सामने ही अभिभावकों ने खेल शिक्षक बेहेरा की पिटाई कर दी। इसके बाद धनुपाली पुलिस आरोपी शिक्षक को थाना ले आई। अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी ओर आरोपी शिक्षक गोपालकृष्ण का कहना है कि घटना के दिन उन्होंने एक नया पर्स खरीदी था, किंतु उन्हें पता नहीं था कि उक्त पर्स में एक अश्लील फोटो था। स्कूल में उनका पर्स गिर गया एवं पर्स से उक्त अश्लील फोटो नीचे गिर गया था। कुछ बच्चों ने उक्त फोटो को ले जाकर छात्राओं दिखाया था।