पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हथियारों का अवैध कारोबार करने वाले दो गिरफ्तार

हथियारों का अवैध कारोबार करने वाले दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलांगीर/बरगढ़| हथियारोंका अवैध कारोबार करने के मामले में बरगढ़ पुलिस ने अलग-अलग दो जगहों पर छापामारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम पुलिस ने बरगढ़ जिला भटली ब्लॉक नूआपाली गांव का गणेश प्रसाद एवं कटक जिला हटिलापाली का कैलाश महारणा बताया है। बरगढ़ एसपी डॉ. उमाशंकर दास के निर्देश पर मंगलवार को एसआई एच.बी. गड़तिया, एसआई सुशांत कुमार परिड़ा, एसआई एम.कालो, एएसआई आर.एच. देहूरी, कंस्टेबल सुशील दास सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों ने नूआपाली गांव के गणेश के घर छापामारी की। इस दौरान वहां से दो देशी पिस्तौल, 6 राउंड गोली एवं बंदूक बनाने का सामान बरामद कर गणेश को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार गणेश को बंदूक बनाने का सामान उपलब्ध कराने वाले कैलाश को कटक जिला से गिरफ्तार किया गया है। बरगढ़ पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।