कृषि विवि के लिए निकाला कैंडल मार्च
बलांगीर| बलांगीरमें कृषि विश्वविद्यालय स्थापना की मांग पर शनिवार शाम स्थानीय लॉ कॉलेज से कैंडल मार्च निकाला गया।
इस शोभायात्रा में पूर्व मंत्री मुरली गुरु, प्रमोद मिश्र, बलांगीर एक्शन कमेटी के गिरिश सिंहदेव, संतोष प्रधान, नागरिक कमेटी के अध्यक्ष नीलमणी मिश्र, सचिव शंकर होता, प्रेमराज साए, परदेशी विश्वाल, निरंजन होता, यादव समाज के अध्यक्ष डमन बगर्त्ती, विभिन्न राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों ने इस शोभायात्रा में शामिल होकर डेली मार्केट से समलेई मंदिर होकर जिलाधीश कार्यालय पहुंचे। इसके पश्चात कृषि विश्वविद्यालय प्रतिष्ठा की मांग पर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।