- Hindi News
- बच्चों को ओडिसी का प्रशिक्षण देकर सहेज रहे कला संस्कृति
बच्चों को ओडिसी का प्रशिक्षण देकर सहेज रहे कला-संस्कृति
बलांगीरकी प्रमुख सांस्कृतिक संस्था पंचम द्वारा स्थानीय संगीत महाविद्यालय में निशुल्क ओडिसी नृत्य शिक्षा शिविर का आयोजन किया गया है।
पूर्वांचल सांस्कृतिक केन्द्र कोलकाता के सहयोग से आयोजित इस शिविर के उदघाटन समारोह में नाट्य भूषण जगदानंद छूरिया एवं बलांगीर नगरपाल लिपीश्री साए बतौर अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए अतिथियों ने इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पंचम संस्था की प्रशंसा की एवं शिविर को सफल बनाने हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुष्ठान के अध्यक्ष मुरली पति ने की एवं तबला शिक्षक गौर किशोर महापात्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इसके बाद गुरु श्री दीपंकर नायक के तत्वावधान में सुश्री ऐश्वर्या पति, चन्द्रीकारानी खुआस एवं शिवानी सराफ आदि ने बच्चों को ओडिसी नृत्य सिखाया। 40 छात्राओं को लेकर आयोजित यह शिविर 11 फरवरी तक चलेगा। इन बच्चों को निशुल्क ओडिसी नृत्य सिखाया जाएगा।
बलांगीर. ओडिसी के प्रशिक्षण शिविर में शामिल छात्राएं और अन्य लोग।