- Hindi News
- मैराथन दौड़ में अफसरों व्यापारियों ने दिखाया जोश
मैराथन दौड़ में अफसरों व्यापारियों ने दिखाया जोश
स्वच्छभारत सप्ताह के अवसर पर बलांगीर नगरपालिका की ओर से स्थानीय राजेन्द्र महाविद्यालय के निकट मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। राजेन्द्र कॉलेज एवं गांधी स्टेडियम के समक्ष बलांगीर नगरपाल संतोषिनी बेहेरा एवं अतिरिक्त जिलाधीश अशोक नायक ने हरि झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया।
इस अवसर पर बलांगीर एसडीपीओ नारायण नायक, उपनगरपाल लिपीश्री नायक आदि उपस्थित थे। नगरपालिका के निर्वाही अधिकारी संतोष बेहेरा ने कार्यक्रम का संचालन किया। यह मैराथन कॉलेज चौक से शुरु होकर कचहरी चौक, पाटना चौक, पीपी अकादमी होकर कला मंडल मैदान पहुंची। पार्षद उपेन दीप, ममतारानी जेना, अखंड सेठ, पूर्व पार्षद अनिल पाणिग्राही, शिव बेहेरा, राम नायक, बलांगीर बीईओ प्रशांत जोशी, जिला क्रीड़ा संसद के महासचिव हरिनारायण पुजारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी अजय पटनायक, नगरपालिका कर्मचारी, क्रीड़ाविद, पीपी अकादमी के छात्र, महिला क्रिकेट खिलाड़ी क्रीड़ा छात्रावास की अंतरावासी, युवा व्यापारी सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने इस मैराथन में हिस्सा लिया।
बलांगीर. हरि झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ करते अतिथि।