पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन के आदर्शों को करें स्थापित

अग्रसेन के आदर्शों को करें स्थापित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रसमाज के सिरमोर महाराजा अग्रसेन द्वारा आज से 5200 वर्ष पूर्व विश्व रंगमंच के सामने प्रस्तुत समता, समाजवाद एवं भाईचारे को आज पुन: स्थापित करने का वक्त गया है।

आइये हम सब मिलकर इस हेतु ठोस कदम बढ़ाएं। ये उदगार मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भूतपूर्व राज्यसभा सांसद तथा सम्मेलन के भूतपूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुरेन्द्र लाठ व्यक्त किए। वे बलांगीर में आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि हमारा समाज एक ऐसा समाज है, जो कर्म एवं दान में विश्वास रखता है। पूरे हिन्दुस्तान में स्थापित धर्मशाला, गौशाला, मंदिर, प्याऊ एवं स्वास्थ्य सेवाओं के हजारों उदाहरण साक्षात इसके प्रमाण हैं। वर्तमान के प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत का सपना देखा है, जो कि अग्रसेन जी का सपना था। स्वच्छ भारत के इस कड़ी में अगर अग्रवाल समाज बलांगीर जिला के किसी गांव को एक आदर्श गांव के रूप में अपनाकर अपनी सेवाएं देना चाहता है तो इसके लिए सम्मेलन एवं सरकार का पूर्ण समर्थन मिलेगा।

इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष नकुल अग्रवाल ने कहा कि आज के इस सभा स्थल में उपस्थिति समाज के एकता एवं भाईचारे को प्रतिपादित कर रही है। अग्रसेन जयंती उत्सव को हम इस प्रण के साथ एक महोत्सव का रूप दे कि हम अग्रसेन के मुख्य सिद्धांतों - समाजवाद एवं अहिंसा तथा भाईचारा को दिलों जान से पहले तो स्वयं अपनाएं, फिर उसकी ज्योत सारे समाज में फैलाएं। भुवनेश्वर से पधारे सुप्रसिद्ध समाजसेवी उमेश खंडेलवाल ने सामाजिक चेतना, नारी शिक्षा एवं राजनैतिक अग्रसरता की अलख जगने का आह्वान किया।

महाराजा अग्रसेन की जन्म जयंती प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी बलांगीर शहर में अत्यंत ही धूमधाम से मनाई गई। यह पहला अवसर था कि आज के दिन सभी अग्रवाल वैश्य भाईयों ने अपने-अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरे दिन बंद रखकर महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की शोभा बढ़ाने का काम किया। सुबह अग्रसेन भवन स्थित महाराजा अग्रसेन के मंदिर में पूजा अर्चना एवं आरती का कार्यक्रम अत्यंत विधि-विधान से संपन्न कराया गया। ज्ञातव्य है कि अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन की अत्यंत सुंदर मूर्ति स्थापित है तथा एक सुंदर मंदिर का निर्माण कराया गया है। इसे बलांगीर शहर के विशिष्ट व्यवसायी तथा धर्मप्रेमी, समाजसेवी, हंसमुख एवं मिलनसार संजय अग्रवाल (अनू), राजेश अग्रवाल ने अपने पिता पु