- Hindi News
- गंगरेल तांदुला लिंक नहर का काम अब तक शुरू नहीं
गंगरेल-तांदुला लिंक नहर का काम अब तक शुरू नहीं
गंगरेल-तांदुलालिंक नहर योजना पर अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है। जल संसाधन विभाग ने गंगरेल जलाशय को तांदुला जलाशय से लिंक नहर के जरिए जोड़ने का प्रस्ताव बनाया है। इस नहर के सर्वे के लिए साढ़े सात करोड़ बजट में व्यवस्था भी है। प्रारंभिक मार्ग भी तय कर लिया गया है। लेकिन ढाई साल बीत जाने के बाद भी इस पर आगे की कार्रवाई नहीं हो पाई है। अधिकतर किसानों का मानना है कि 55 किमी का लिंक नहर बन जाने से तांदुला डेम में हमेशा पानी उपलब्ध रहेगा।
साथ ही तांदुला डेम के दायरे में आने वाले क्षेत्र को सिंचाई के लिए हर समय भरपूर पानी मिलता रहेगा। इसके पहले सरकार ने तांदुला के 100 साल पूरे होने पर समारोह मनाकर इस योजना की जानकारी दी थी। लेकिन योजना अब तक फाइलों में कैद है। यह योजना कब तक पूरी हो पाएगी, यह कहना जल्दबाजी होगी। बहरहाल किसानों की मांग तेज हो गई है कि गंगरेल-तांदुला लिंक नहर का निर्माण जल्द किया जाएगा। ताकि नहर के माध्यम से संग्रहित पानी का सदुपयोग खेतों में फसलों के सिंचाई के लिए हो सकें। किसानों का कहना है कि यह योजना पहले ही बन जानी थी।
हमेशा पानी रहेगा तांदुला जलाशय में
लिंक नहर के बन जाने से तांदुला में वर्षभर पर्याप्त मात्रा में पानी रहेगा। योजना के अनुसार लिंक नहर के माध्यम से गंगरेल का पानी तांदुला जलाशय में आएगा। वर्तमान में तांदुला जलाशय में पर्याप्त पानी भरा हुआ है। लेकिन गर्मी के दिनों में पानी कम हो जाता है। तांदुला में जलभराव क्षमता के आधार पर इरिगेशन विभाग सिंचाई के लिए पानी छोड़ता है। तांदुला के माध्यम से भिलाई स्टील प्लांट को भी पानी दिया जाता है। वर्तमान में तांदुला में 99 प्रतिशत पानी भरा हुआ है।
^गंगरेल-तांदुला लिंक नहर पर काम चल रहा है। कुछ काम हो गया है। कुछ की स्वीकृति मंत्रालय से होनी है। उसके बाद काम में तेजी आएगी।\\\'\\\' दिनेशभगौरिया, ईई,जल संसाधन, बालोद
वेस्टवियर के पानी का होगा उपयोग
लिंकनहर के माध्यम से गंगरेल के वेस्ट वियर में बेकार बहने वाले पानी का सदुपयोग किया जाएगा। वेस्ट वियर के पानी को ही लिंक नहर के जरिए तांदुला डेम में भेजा जाएगा ताकि तांदुला का जलस्तर पर्याप्त मात्रा में रह सके। यह पानी नहर के माध्यम से तांदुला जलाशय में पहुंचेगा। बारिश के दिनों में अतिरिक्त पानी को संग्रहित करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जाता है। इसलिए ओवरफ्लो