- Hindi News
- नौकरी के लिए नि:शक्त अंबर ने पैर से लिखकर हल किया प्रश्नपत्र
नौकरी के लिए नि:शक्त अंबर ने पैर से लिखकर हल किया प्रश्नपत्र
स्वास्थ्य विभाग में भृत्य के लिए दो पालियों में हुई चार केंद्रों में परीक्षा
भास्करन्यूज|बालोद
रविवारको स्वास्थ्य विभाग में भृत्य पद के लिए परीक्षा हुई। यह परीक्षा दिलाने के लिए शंकरनगर वार्ड 10 कुम्हारी जिला दुर्ग से नि:शक्त परीक्षार्थी अंबर पांडे (28) भी परीक्षा केंद्र आदर्श शासकीय कन्या उमावि पहुंचा था। वह परीक्षा दिलाने के लिए 80 किलोमीटर दूर से अपने परिवार वालों के साथ आया था। उन्होंने पैर से लिखकर परीक्षा पत्र के सभी प्रश्नों को हल किया। उसके इस जुनून को देखकर सभी उन्हें प्रोत्साहित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि वह बचपन से नि:शक्त है। हाथ है लेकिन मुड़ा हुआ है। इस वजह से लिख नहीं पाता। सही ढंग से चल नहीं पाते और घर से बाहर निकलने पर हमेशा उनके साथ कोई कोई रहता है। परीक्षा के दिन वह अपने मां रिश्तेदार के साथ बालाेद पहुंचे थे। परीक्षा केन्द्र प्रभारियों ने अंबर को अलग जगह पर बिठाया था ताकि प्रश्न पत्र हल करते समय परेशानी हो। उन्होंने बताया कि वह किसी भी विभाग में नौकरी करना चाह रहा है। नि:शक्त आरक्षण के आधार पर उन्होंने परीक्षा दिलाया है। अंबर 10 कक्षा उत्तीर्ण है। उन्होंने 10 वीं में 50 प्रतिशत अंक अर्जित किए है। वहीं कक्षा 5 वीं 65 और 8 वीं में 55 प्रतिशत मिले है। शुरू से पैर में लिखते हुए रहे हैं। अब पैर में लिखना उनकी आदत बन गई है। इस जुनून को देखकर सभी हतप्रभ है। अंबर ने बताया कि वह आगे भी पढ़ाई करता रहेगा।
2 हजार 607 ने दिलाई परीक्षा
परीक्षामें कुल 2 हजार 607 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं एक हजार 567 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दो पाली सुबह 10 से 11 और दोपहर 3 से 4 बजे तक हुई। प्रश्न पत्र में कुल 50 प्रश्न पूछे गए थे। इसके लिए 100 नंबर निर्धारित किया गया था। परीक्षार्थियों ने बताया कि सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ थे। चार विकल्पों में एक पर सही का निशान लगाना था। इसलिए एक घंटे का समय पर्याप्त रहा। कई सवालों में परीक्षार्थी उलझे रहे। परीक्षा के लिए चार केन्द्र बनाए गए थे। आदर्श बालक हाईस्कूल में दोनों पाली में 1 हजार 63 उपस्थित एवं 537 अनुपस्थित रहे। आदर्श कन्या उमावि में 953 उपस्थित एवं 647 अनुपस्थित रहे। प्रोन्नत कन्या हाईस्कूल में 222 उपस्थित एवं 152 अनुपस्थित रहे। सशिमं में 369 उपस्थित एवं 231 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केन्द्र में गेट के सामने पुलि