राज्यपाल आज करेंगे व्याख्याता का सम्मान
बालोद|शासकीय आदर्शकन्या उमावि बालोद के व्याख्याता अरुण कुमार साहू को 15 सितंबर को राजभवन रायपुर में राज्यपाल के द्वारा राज्यपाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। राज्य के कुल 19 शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। जिसमें जिले के अरुण साहू भी शामिल है। श्री साहू का सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक गतिविधियों में योगदान रहा है। पिछले साल भी राज्य शिक्षक स्मृति पुरस्कार गजानन माधव मुक्तिबोध स्मृति के लिए उन्हें सम्मानित किया गया था।