पिकअप की ठोकर से महिलाएं घायल
बालोद|रविवार कोदोपहर 3.30 बजे बालोद-दुर्ग मार्ग में निपानी मोड के पास पैरी निवासी आंगनबाड़ी सहायिका लक्ष्मी साहू सुनीता सार्वा को पिकअप ने ठोकर मार दी। घटना के बाद दोनों घायल हो गए। मिली जानकारी अनुसार आंगनबाड़ी सहायिका अपने पैरी स्थित कार्यालय कार्य कर अपनी स्कूटी में जगतरा कार्यालय कार्य से जा रही थी। तभी निपानी मोड के पास सामने से रहे पिकअप के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।