पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तात्कालिक भाषण में मनीषा प्रथम

तात्कालिक भाषण में मनीषा प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|हिन्दी दिवसपर प्रथम ओपन स्कूल कुंदरूपारा में रविवार को तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 10 क्लस्टर सेंटर के कुल 43 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं को तात्कालिक भाषण के लिए शिक्षा का महत्व, खेलों का महत्व, चुनाव, गरीबी, पर्यावरण प्रदूषण, भ्रष्टाचार विषय दिया गया था। प्रतियोगिता में प्रथम मनीषा ठाकुर, द्वितीय भूपेश्वरी साहू तथा तृतीय स्थान नोमिता साहू ने प्राप्त किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि रविन्द्र नेताम कोच जिला फुटबाल संघ ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सुभाष डोंगरे, रोहित कुमार, धनेश कुमार, चंद्रशेखर साहू, सीमा, तामेश्वर, कोमल, शशिकांत, प्रकाश, मोतिन बाई आदि उपस्थित थे।