विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम 17 को
बालोद|प्लंबर कल्याणसंघ के तत्वावधान में कपिलेश्वर मंदिर प्रांगण में 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती मनाया जाएगा। दोपहर 12 बजे सृजनकर्ता भगवान विश्वकर्मा मूर्ति स्थापना किया जाएगा। 18 सितंबर को सुबह 7 बजे हवन कार्यक्रम के बाद 10 बजे विसर्जन होगा। संघ अध्यक्ष परसराम साहू ने बताया कि जयंती पर 16, 17 18 सितंबर को बालोद प्लम्बर कल्याण संघ का कार्य बंद रहेगा।