कोहंगाटोला में रामधुनी स्पर्धा 17 को
बालोद|नवज्योति नवयुवकमंडल कोहंगाटोला के तत्वावधान में दो दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता 17 एवं 18 सितंबर काे रखी गई है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला भाजपा उपाध्यक्ष पवन साहू होंगे। अध्यक्षता डीईआे रायपुर नरसिंह ठाकुर करेंगे। विशेष अतिथि जनपद सदस्य खिलेश्वरी साहू, सरपंच छगन साहू, मुकुंदराम साहू, पूरन पटेल, प्रेम साहू, चुन्नुराम साहू, गुमानसिंह देवांगन, तिजऊराम गंगवंशी, चंद्रहास ठाकुर, खिलावन यादव होंगे। वहीं समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक भैयाराम सिन्हा होंगे। अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष हलधर साहू करेंगे। विशेष अतिथि ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्यारेलाल केसरिया, जिला पंचायत सदस्य चंद्रिका प्रसाद देशमुख, पुरुषोत्तम पटेल, हसमुख टुवानी, चंद्रेश हिरवानी, कचरी बाई मंडावी, रवि यादव, संजय चंद्राकर होंगे।