- Hindi News
- 250 बच्चों की हेल्थ जांच रोगों से बचने की दी सलाह
250 बच्चों की हेल्थ जांच रोगों से बचने की दी सलाह
बालोद| शनिवारको तक्षशिला एजुकेशन एकेडमी में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम हुआ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन, सचिव डॉ. एवी महिश्वर डॉ. राहुल अग्रवाल ने स्कूल के 250 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। विशेषज्ञों ने बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य रखने के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। मौसमी बीमारियों से बचने की सलाह दी गई। परीक्षण में सभी बच्चे स्वस्थ पाए गए। इस अवसर पर प्राचार्य आर.गुप्ता, शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।