- Hindi News
- पोस्टर प्रतियोगिता में योगिता खुशी प्रथम
पोस्टर प्रतियोगिता में योगिता खुशी प्रथम
बालोद. संस्कारशाला बालोद में शनिवार को स्कूल सभागार में पाठ्यक्रम पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इस कार्यक्रम में कक्षा 3री से कक्षा 8वीं तक के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से हिस्सा लेकर विभिन्न विषयों जैसे सौरमंडल, जलचक्र, दांत की संरचना, प्राकृतिक संरचना संपदा, सूर्य की पराबैंगनी किरणें आदि पर पोस्टर बनाए एवं उसका व्याख्यान प्रस्तुत किया। परिणामस्वरूप कक्षा 8वीं से योगिता ठाकुर, पलक देशमुख, निशिता खलखो, स्नेहा जैन, कक्षा 7वीं से प्रथम खुशी पटेल, तेजल जैन, किरण पिस्दा, दामिनी ठाकुर, कक्षा 6वीं से प्रथम फैजान रजा, रूपेश जैन, रेविल भूसाखरे, प्रवीण साहू, अनुराग देशमुख, कक्षा 5वीं से प्रथम मोनाली जैन, छाया साहू, कुनाल देवांगन, अमित बिसाई, कक्षा 4 थी से प्रथम आस्था गुप्ता, पलक चांडक, खुशी भूआर्य, ईशिका देशमुख, कक्षा 3री से प्रथम जागृति नेताम, प्रिया ताम्रकार, गार्गी सोनवानी, आरुषि पांडे प्रथम स्थान पर रहे।