पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमाल मजदूर संगठन 22 को करेगा हड़ताल

हमाल मजदूर संगठन 22 को करेगा हड़ताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद. जिलाहमाल मजदूर संगठन के सदस्य अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर बूढ़ा तालाब सभास्थल रायपुर में 22 सितंबर को हड़ताल करेंगे। अध्यक्ष ईश्वर सिंह चंदेल ने बताया कि इस दिन सभी गोदामों में काम बंद रहेगा। सुबह 10 बजे सभास्थल रायपुर में एकत्रित होकर झंडारोहण किया जाएगा। दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मजदूरों द्वारा 23 सितंबर से 5 नवंबर तक सांसद, स्थानीय विधायक, महापौर, पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का ध्यानाकर्षण कराने काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में 6 नवंबर से अनिश्चितकालीन काम बंद कर धरना दिया जाएगा।