हिंदी दिवस पर हुई स्पर्धाएं
शनिवारको गुरुकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हिन्दी दिवस मनाया गया। शाला प्रबंधक डीएल साव ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
प्राचार्य केएन साव ने राष्ट्रभाषा हिन्दी के विकास एवं उसकी पर अपने विचार रखे। सभा को एसके बैरागी, जीएल साहू, जी. राजपूत, एचके सिन्हा, एसके बैरागी, पुरुषोत्तम ठाकुर, वामनराव देवांगन, लिटि फ्रासिंस, एमपी शर्मा ने संबोधित किया। इसके बाद निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध का विषय वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिन्दी की प्रासंगिकता विषय था। जिसमें 40 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। हिन्दी मीडियम से प्रथम विमल कुमार सिन्हा कक्षा 11 वीं, द्वितीय शिरिन निशा कक्षा 11 वीं रहे। वहीं अंग्रेजी मीडियम से प्रथम योगेन्द्र गजपाल कक्षा 8 वीं एवं द्वितीय स्थान मिताली साहू कक्षा 7 वीं ने प्राप्त किया। प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर योगेश्वर हिरवानी, पुरुषोत्तम ठाकुर, अजामिल साहू, चंद्रभानु, टिकेश्वर साहू, डीएस देशमुख, वेरोनिका जोसेफ, श्रीमती सार्वा, श्रीमती श्रीवास्तव, लिलेश्वरी साहू, गोकुल ठाकुर, इमरान सिद्धिकी आदि उपस्थित थे।
गुरुकुल हायर सेकंडरी स्कूल में हिंदी दिवस समारोह में शामिल छात्राएं।