- Hindi News
- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सात लाख वोटर डालेंगे वोट
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सात लाख वोटर डालेंगे वोट
जिलेमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर नरेन्द्र शुक्ल ने बालोद जिला जनपद पंचायतों के क्षेत्रों के निर्धारण संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव लड़ने वाले दावेदार सक्रिय हो गए है। अधिसूचना जारी होने के बाद दावा आपत्ति का दौर चलेगा। दावा आपत्ति के लिए अंतिम तिथि 19 सितंबर निर्धारित की गई है। प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण 27 सितंबर तक किया जाएगा। इस बार ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़ी है।
जिले में 421 ग्राम पंचायतों के 7 लाख 20 हजार 662 मतदाता त्रिस्तरीय पंचायत के तहत पंच, सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान करेंगे। जिले में अनुसूचित जनजाति के 2 लाख 39 हजार 648, अनुसूचित जाति के 55 हजार 50 एवं अन्य वर्ग के 4 लाख 25 हजार 964 मतदाता है। जिले में कुल 14 क्षेत्र होंगे। प्रत्येक क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 50 से 53 हजार के मध्य निर्धारित किया गया है। आरक्षण की स्थिति में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए एक, महिला अनुसूचित जनजाति 3, महिला 2 मुक्त, अनारक्षित 2 महिला 2 मुक्त सीटें होगी।
चुनाव में अभी चार महीने का समय, दावेदार अभी से सक्रिय
पंचायतचुनाव नगरीय निकाय चुनाव के बाद होना प्रस्तावित है। चुनाव होने में तीन से चार महीने का समय है। इसके बावजूद कई लोग अभी से अपनी दावेदारी कर रहे है। ग्रामीणों के साथ संपर्क कर अपने पक्ष में माहौल बनाना चाह रहे है ताकि चुनाव के समय इसका लाभ मिल सकें। ऐसे लोग ग्रामीणों की मांगों पर ध्यान दे रहे है। अभी आरक्षण की तिथि निर्धारित नहीं हुई है। इस वर्ष 28 नए ग्राम पंचायत बनाए गए है। पिछले चुनाव में 393 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुआ था। इस बार 421 ग्राम पंचायतों में चुनाव होना है। नए ग्राम पंचायत बनने के बाद आरक्षण में फेरबदल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। दावेदारों की निगाहें आरक्षण पर टिकी हुई है।
क्षेत्रवार पंचायतों के मतदाता
{क्षेत्रक्रमांक 1 में 29 पंचायत, 51 हजार 123 मतदाता जनपद पंचायत क्षेत्र गुंडरदेही को शामिल किया गया है।
{क्षेत्र क्रमाक 2 में 33 पंचायत, 52 हजार 751 मतदाता गुंडरदेही को शामिल किया गया है
{क्षेत्र क्रमांक 3 में 32 पंचायत, 53 हजार 595 मतदाता हाेंगे
{क्षेत्र क्रमांक 4 में 25 पंचायत, 50 हजार 848 मतदाता होंगे। इस क्षेत्र में गुंडरदेही ब्ला