- Hindi News
- शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होंगे देशमुख
शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होंगे देशमुख
बालोद. अंचलके साहित्यकार लेखक दरबारी नवागांव निवासी जगदीश देशमुख 15 सितंबर को राजभवन रायपुर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का संचालन करेंगे। इस समारोह में उनके कृति अरण्य संस्कृति के संवाहक श्रीराम के द्वितीय संस्करण जो पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है का विमोचन राज्यपाल टंडन, मुख्यमंत्री डा. रमनसिंह, शिक्षामंत्री केदार कश्यप एवं मुख्य सचिव करेंगे। श्री देशमुख गांव के पगडंडियों से राजभवन तक की साहित्यिक यात्रा को अंचल प्रसिद्ध मां गंगा मइया की कृपा प्रसाद मानते है। इस उपलब्धि के लिए तुलसी मानस प्रतिष्ठान रायपुर सहित अनेक साहित्यिक एवं शैक्षणिक संस्थाआें ने हर्ष व्यक्त किया है।