- Hindi News
- नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 48 मरीजों ने कराया इलाज
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 48 मरीजों ने कराया इलाज
शनिवारको बाबा रामदेव महिला मंडल के तत्वावधान में रामदेव मंदिर प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं दंत परीक्षण का आयोजन किया गया। विधायक भैयाराम सिन्हा एवं नगर पालिका अध्यक्ष लीला लाले शर्मा मंडल की महिलाओं ने दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में डाक्टरों ने 48 मरीजों का स्वास्थ्य एवं दंत परीक्षण कर दवाइयां वितरित की।
शिविर में विशेषज्ञों ने सिर दर्द, गले में दर्द आवाज बैठना, दांत दर्द, मुंह के छाले, नेत्र रोग, कान दर्द, नाक से खून बहना, बालों का झड़ना, सर्दी जुकाम, खांसी, बुखार, पेट दर्द, दस्त होना, खून की कमी, खुजली, एसिडिटी, भूख लगना, हिचकी आना, कब्ज सहित अन्य बीमारियों के लक्षण एवं उपाय की जानकारी दी गई। विधायक श्री सिन्हा ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। नपाध्यक्ष श्रीमति शर्मा ने भी सेहत संबंधित जानकारी दी महिला मंडल के कार्यों की सराहना की। डाक्टरों ने लोगों को स्वस्थ रहने की सलाह देते हुए बताया कि भोजन समय पर और ताजा लेना तंदुरूस्ती के लिए अच्छा होता है। भोजन भूख लगने पर ही किया जाना चाहिए। भोजन को अच्छी तरह चबाने से वह जल्दी पचता है और शरीर के लिए भी हितकारी होता है। मौसमी फल और सब्जियों का भरपूर प्रयोग करने की सलाह दी गई। इसके अलावा स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारियों को विस्तार से बताया। दंत रोग विशेषज्ञ डा. राठौर, श्री सोनबोईर, महिला एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञ पूर्णिमा सिंह ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित सलाह देते हुए दवाइयां वितरित की। इस अवसर पर हंसमुख टुवानी, दुल्लीचंद गोयल, विकास चोपड़ा, बंटी शर्मा, नरेन्द्र सांखला, राजेश यादव, सुमीत राजपूत, सोहन साहू महिला मंडल के किरण, श्रीमति काबरा, दीप्ति, शोभा आदि उपस्थित थे।
शिविर का शुभारंभ करते विधायक सिन्हा।