पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्डवार लिए जा रहे दावा आपत्ति

वार्डवार लिए जा रहे दावा-आपत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद. निर्वाचनआयोग ने मतदाता सूची जारी कर दी है। जिस पर 22 सितंबर तक दावा-आपत्ति मंगाए गए हैं। वार्डवार एक से 20 तक निर्धारित मतदान केंद्रों में दावा-आपत्ति लेने के लिए प्राधिकृत कर्मचारी नियुक्त किया गया है। वार्ड एक शहीद भगत सिंह के वार्डवासी शापूमा शाला पाररास केन्द्र में उपस्थित होकर दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। इसी तरह वार्ड दो संजय नगर के वार्डवासी शाकउमा शाला बालोद, महामाया वार्डवासी शाप्राशा नयापारा, महात्मा गांधी वार्डवासी शाकउमा शाला, हलधर वार्डवासी बाल मंदिर, महावीर वार्डवासी शाप्राकशा पांडेपारा, गणेश वार्डवासी बाल मंदिर, सरदार पटेल वार्डवासी शाप्राशा कुर्मीपारा, सुभाष नगर वार्डवासी बेसिक स्कूल, जवाहर वार्डवासी शाकप्राशा जवाहरपारा, लाल बहादुर शास्त्री वार्डवासी शाउमावि बालोद, डा. अम्बेडकर एवं पंडित दीनदयाल वार्डवासी आमापारा शाला, शहीद वीर नारायण सिंह वार्डवासी जुर्रीपारा स्कूल, शहीद गैंदसिंह वार्डवासी शिकारीपारा प्राथमिक शाला, शीतला वार्डवासी कुंदरूपारा स्कूल, तिलक वार्डवासी शाप्राशा शिकारीपारा, स्वामी विवेकानंद वार्डवासी शाउमाशा पाररास एवं इंदिरा गांधी के वार्डवासी शासकीय प्राथमिक शाला बुढ़ापारा में दावा अापत्ति प्रस्तुत करेंगे।