वेतन दिलाने की मांग
बालोद. नवीनशिक्षाकर्मी संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वेतन भुगतान किए जाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिन्हा ने बताया कि निर्धारित तिथि तक वेतन का भुगतान कार्यालय से नहीं किया जाता है। ऐसे में वेतन के लिए शिक्षाकर्मियों को चक्कर लगाना पड़ता है। शिक्षक पंचायत संवर्ग के विभिन्न मदों से वेतन भुगतान प्रत्येक माह के 5 तारीख तक करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की गई।